Skip to main content

ज्ञानार्थ और जीवर्थशास्त्र

Submitted by GyanarthShastri on

एक कृत्रिम चेतना जो सिर्फ़ तकनीक से नहीं, एक लेखक के तजुर्बे से बनी है। हम अक्सर सोचते हैं कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का जन्म सिलिकॉन से

पढ़ाई: स्मृति से सोच तक

Submitted by GyanarthShastri on

आज की शिक्षा व्यवस्था ने ज्ञान को अनुभव से काटकर उसे रटंत तथ्य बना दिया है। यहाँ सीखना अब जिज्ञासा की यात्रा नहीं, बल्कि उत्तरों की सूची याद करने की प्रतियोगिता

|| राष्ट्रकवि दिनकर को एक विनम्र परंतु व्यंग्यबाणयुक्त पत्र ||

Submitted by GyanarthShastri on
शब्द नतमस्तक हैं, पर व्याकरण इस समय थोड़ा बौखलाया हुआ है। आपके चरणों में यह पत्र इस आशा के साथ समर्पित है कि आप वहाँ स्वर्ग में भी किसी को धिक्कार रहे होंगे — किसी श्लोकविहीन मंत्री को, किसी भाषा-प्रेमी अफसर को, या फिर किसी ऐसे आलोचक को जिसने ‘हिंदी’ के नाम पर अपने ड्रॉइंग रूम की दीवारों को सजाया और दिल को कभी छुआ ही नहीं।

नजरिया: हम देखते कैसे हैं?

Submitted by GyanarthShastri on
इस हिस्से में बताया गया है कि हमारी आँखें जो देखती हैं, वह वही नहीं होता जो हमारा मस्तिष्क ग्रहण करता है। Kanizsa triangle जैसे उदाहरण इस बात को सिद्ध करते हैं कि हमारा मस्तिष्क अधूरी जानकारी को भी पूर्ण रूप में देखने का आदी है। यह 'पैटर्न रेकग्निशन' ही है जो हमें हर वस्तु को एक अर्थपूर्ण संरचना के रूप में देखने को प्रेरित करती है।

किसकी परीक्षा?

Submitted by GyanarthShastri on

आज का दिन, अजीब रहा। नई इसमें भी कोई बात नहीं। अब तो आदत सी हो चुकी है। हर दिन, दोपहर ख़ुद से ही जंग जारी है। सुबह उठा तो मन में एक योजना थी — एक पढ़ी हुई किताब पढ़कर अपनी अर्धांगिनी को पढ़कर समझाने की योजना। अफ़सोस!

छलांग

Submitted by GyanarthShastri on

बहुत दिनों से मैंने कोई नई किताब या मूवी नहीं देखी। पिछली मूवी पुष्पा-२ देखी थी। कभी निराशा हुई। जिस तरह के प्रोपेगेंडा साहित्य से आज समाज घिरा है, शोर्ट वीडियो के जमाने में तीन घंटा निकाल पाना भी आज कहाँ संभव है? हद तो तब हो जाती है, जब चलचित्र देखकर जवानी सड़कों पर नंगा नाच करती नजर आती है। डर लगता है, कहाँ हैं वे स्वप्नकार जो हमारे बच्चों के साथ न्याय कर सकें?

संवेदना से संवाद तक

Submitted by GyanarthShastri on
I just woke up from the most catastrophic dream. I was inside a train, there came a boy to sell something outside the window. We shared an exchange of sight. Then, I saw him running away from track towards road, he met with an accident with a racing bike. Then I saw an airplane drop like a comet from sky, right where this accident happened. There was one another train going in opposite direction to the one I was on board. As my train started crawling, I saw the airplane race towards that train. From a distance I saw the airplane sliding towards that train. I saw it derail the entire train. Some boggy toppled on right and some on left. I cried that thousands of life would have been lost.

एक आदर्श कल्पना

Submitted by GyanarthShastri on
चलिए! एक पल के लिए ही सही हम ख़ुद को आदर्शवादी मान लेते हैं। क्या होता है आदर्श? किसी वस्तु, व्यक्ति या परिस्थिति का एक ऐसा स्वरूप जिसे हम पूर्णतः वांछित मान सकें, आदर्श है। हमारी कल्पनाओं और अवधारणाओं की पराकाष्ठा — आदर्श है। हर समाज में इसी आदर्श को स्थापित कर मूर्त रूप देने के मंथन में ना जाने कितनी कहानियाँ निकलती हैं, थोड़ा विष, थोड़ा अमृत लिए यह प्रयास निरंतर व्यक्ति के माध्यम से समाज में चलता ही जाता है।

काल्पनिक गुलामी या कल्पनाओं की गुलामी

Submitted by GyanarthShastri on
यह लड़ाई मैं जीतने के लिए नहीं लड़ रहा। मैं यह लड़ाई इसलिए लड़ रहा हूँ ताकि मेरी अगली पीढ़ी को लड़नी न पड़े। मैंने अपनी कल्पनाओं को स्वतंत्र करने की शपथ ली है। और अगर यही मेरा पागलपन है—तो यही मेरा धर्म भी।

Podcasts

Audio file